जीवन आपके लिए है या आपके माध्यम से कोई अंत-हींन खेल ?
हिंदी उपन्यास मुहाना
से,From Hindi Novel Muhana!!!
Latest Hindi Novel Muhana
मनुष्य कल्पना Imagination पहले करता है जो ज्ञान के रूप में मन मस्तिष्क में संरक्षित store रहता है ,समय के साथ प्रयोग द्वारा सिद्ध होने पर विज्ञानं science होजाता है ,या यूँ कहे विज्ञानं ज्ञान का प्रायोगिक रूपांतरण Experimental transformation है लेकिन मानव मस्तिष्क ज्ञान और विज्ञानं का अनुभव एक तरह से गतिशीलता Kinetic Motion के माध्यम से करता है या कहे समय के साथ जो की मानव मस्तिष्क का बोध है जोकि दुनिया में उपलब्ध हर जीव के लिए अलग- अलग होता है जिसका सीधा प्रभाव उनके जीवन संरचना, आयु पे पड़ता है ।
किन्तु जीवन का अस्तित्व existence आज भी एक अबूझ पहेली है ,मनुष्य स्वयं को स्वयं द्वारा ही प्रमाणित करता रहा ,ये ऐसा ही है जैसे मनुष्य द्वारा बनाये मशीनी उपकरण Mechanical Instrument अपनी संरचना और कार्य पद्धति के आधार पर जीवन का अनुभव करे ।
ये उपन्यास Novel ऐसे ही विषय पर आधारित है , जहाँ पात्र गतिशीलता Kinetic और स्थिरता Static का अनुभव एक साथ करते है ;
जीवन परिकल्पना Hypothesis है या वास्तविक्त Real है ,अगर है तो पहले परिकल्पना ने वास्तविकता को जन्म दिया या वास्तविकता ने परिकल्पना को ? कल्पना और वास्तविक दुनिया में कोई अंतर मालूम नहीं पड़ता ।
जीवन के अस्तित्व को जानने
की जद्दोजहद में जीवन से उठने वाले हर सवाल उसे
बेईमानी से
लगते है
,जैसे खाली मन
का चढ़ाव और उतार ,सागर में ,उठती-
गिरती लहरे ,एक छोर से देखने पर आती हुई प्रतीत होती है ,दूसरे छोर से देखने पर जाती हुई प्रतीत होती है
,भौतिक सीमा Physical Boundaries में बधे
होने के कारण व्यक्ति
एक साथ दोनों छोर का दृष्टा
अवलोकन नहीं
कर करसकता ।
जीवित व्यक्ति मृत्यु के बाद के सत्य को प्रमाणित नहीं कर सकता ,मृत व्यक्ति जीवन को प्रमाणित नहीं कर सकता , इसके लिए उस व्यक्ति का दोनों सिरे पर एक ही समय पर उपलब्ध होना आवश्यक है।
चलते है एक ऐसे ही समय
के जाल में उलझी
रहस्य ,रोमांच और विज्ञानं के अद्धभुत
प्रयोग से भरे सफर में जहाँ काल्पनिक और वास्तविक दुनिया के मुहाने
पर जिंदगी और मौत एक साथ रूबरू है
।

0 Comment to "Latest hindi novel muhana book review"
एक टिप्पणी भेजें
Useful, valuable comments are welcome!!!