गुरुवार, 24 मार्च 2022

how dark matter can be converted into living matter?

Dark matter ko kaise Living matter me badla ja sakta hai?

 Dark matter ko ess equation ke madhyam se samjhte hai ...

"-S2- Y2 =-2XY "

it means they are negatively charge particle ...they are mass less ... hardly interact with light ,aisa kah sakte hai;they move through space nearly in speed of light...

in the time of universe formation  ...two kinds of force created ... ,first Matter ,known world jisse open eyes se bhi observe kiya jasakta hai ...jo hame sab me hai ,jisse hume sab bane hai ...secont dark matter ,antimatter jaise substance jo negatively charged hai ...jo matter se door bhaag rahe hai...

jo universe ke failaav ke main reasion me se ek hai...ye cold by nature cluster ke form me hote hai...

ek tarh se kah sakte hai ...lachila chip chipa padarth ,matter jo sithil lachila  hota hai ...ess karn esme failaav bhi atyadik hota hai...

ye  khud ki energy form karte hai ...jo light ko emit karte hai ...gravitational Lensing ke mukhya karn hosakta hai ... ,dark matter ,sudoor galaxy ke beech me obserb kiya gaya ...

abhi se unke behavior aur nature ke vishay me kuchh khaas jankari nahi jutai gai...

Questin is that ;should we convert it into living matter ?

ANSER ;YES we can convert them in living matter ...but we need to go into most basic level...

jisse sabhi kuchh ka nirmaan hua hai ...jo matter aur dark matter ke nirman ke liye responsible hai ...

that kinds of energy is binding force ...super position state par matter aur antimatter ke apsi relation ko measure karne ke baad ...position aur spin ke base par hi determine karna possible ho sakta hai...ki kaise dono realistic state me laya jasakta hai ...


dark matter ,living matter,antimatter

for read more click...www.dharmendramishra.com

रविवार, 20 मार्च 2022

इन्साफ का किरदार कौन अदा करेगा,क्या कश्मीरी पंडितो को उनका हक़ मिलेगा ?

                          

                           'The Kashmir Files'

या कश्मीर फाइल ,फाइल में ही सरकार दर सरकार सरकती रहेगी। हाल फिल हाल ये मुद्दा फिर से गर्मजोशी पर है ,भाजपा कह रही है ,सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है...देखना है जोर कितना विपछी दल में है।

                                                                               

thekashmirfiles,judicery,kashmiripandit

 इसका  कारण  "कश्मीर फाइल" नाम की एक फिल्म रिलीज़ हुई है ,जिसके जरिये राष्ट्र वाद की लहर की सुनामी चल पड़ी है।  बीजेपी के प्रधान मंत्री से लेकर  मंत्री MP ,MLA कार्यकर्ता सब प्रचार प्रसार करते दिख रहे है ,बीजेपी शासित सभी राज्ज्यों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया है। 

फिल्म राष्ट्रवाद के पंख सहारे ,दिन दूनी रात चौगुनी कमाई कर रही है। फिल्म के निर्माता निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को लोग बहुत बड़े राष्ट्रवादी के तौर पर देख रहे  है। सिनेमा के दृस्टि कोण से भी लोगो का कहना है फिल्म अच्छी बनी है। 

Film के प्रति लोगो का रुझान और प्रतिक्रिया सकारात्मक है , कश्मीर जैसे एक संवेदन शील मुद्दे पर भावनात्मक जुड़ाव भी है। जिसका फायदा बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो में भी  है ,महज कुछ ही दिनों में 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली,ऐसा मिडिया वालो का कहना है ।

 हो सकता है आने वाले वक़्त में ऐसे ही और भी फिल्मे इस ढर्रे पे बने ,राष्ट्रवाद एक तरह से हिट मशीन है ,फिल्मे थोड़ा बहुत भी ठीक ठीक हो तो चल जाती है। अपनी माँ और मातृभूमि के प्रति हर व्यक्ति का किसी न किसी रूप में लगाव होता ही है। 

यह प्रकृति जन्य व्यवहारिक परिवर्तन है ,जो चीज अनुभव में होती है ,स्वाभाव की अनुकूलता भी उसी अनुरूप होती है। 

मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री माननीय श्री शिवराज मामा,कही  सरकारी फिल्म की स्क्रीनिंग रखे रहे होंगे , जब वे थिएटर से बाहर आये तब पत्रकारों ने उनसे  Film से सम्बंधित सवाल पूंछे ,मामा जी बड़े ही भावुक हुऐ ,जैसा की अक्सर वे होजाते है ,आंसू तो उनकी आँखों में धरे ही रहते है ,बस मौका मिलना चाहिए।

 Real Life और Reel Life दोनों को समानंतर रूप से समझे तो ,अनुपम  खेर से किसी भी मायने में अभिनय में कमतर नहीं है। उसी बात पे आपको हंसा सकते है ,उसी बात पे रुला भी सकते है। 

उनका अंदाज ए बयां और नेताओ से हटके किरदार के बहुआयामी रंग, बहुरुपिया नहीं कहेंगे। 

Film देख कर जैसे ही बाहर आये ,अपनी पल्टन में घुसने लगे। पत्रकार ने सवाल दागा "फिल्म कैसी लगी ?

मामा ,पहले से ही डिफेनसीव् मोड़ में अपने किरदार में  कुछ सेकंड की ख़ामोशी तोड़ते हुऐ ग़मगीन भाव से ,फिल्म का कोई सा डायलॉग याद आगया "सच जब एक कदम चलता है ,झूठ पूरी दुनिया के एक चक्कर लगा लेता है। फिल्म और फिल्म के निर्देश की तारीफ में कसीदे पढ़े । विधवा -भौजाई कांग्रेस को जम के कोशा । 

जो भी है यह अपने अपने दृश्टिकोण पर निर्भर करता है ,चीजों को  कैसे लेता है। जहाँ एक तरफ कुछ लोगो का मानना है यह Film राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने वाली है। वही विपछ का कहना है ये मोदी सरकार का चुनावी स्टंट है ,भ्रामक प्रचार प्रसार कर लोगो को गुमराह करती है । 

विवेक रंजन अग्निहोत्री पर भी ,विपछ  आरोप लगाता रहा है की वे मोदी सरकार के अजेंडे केलिए काम करते है। कुछ साल पहले दुनिया के जाने माने चित्रकार M. F.हुसैन ने हिन्दू देवी देवताओ की आपत्तिजनक तस्वीर बनाई जिसका विरोध सभी जन ,मन ,धर्म के लोगो ने किया ,ऐसा होना लाजिम था।

 वही विवेक रंजन अग्निहोत्री, M. F. हुसैन के पछ से थे। खैर ये विस्तृत चर्चा का अलग ही विषय है। 

 उनका व्यक्तिगत अधिकार है ,कोई भी हो किसी भी पछ से हो हम सब को एक दूसरे की निजता का सम्मान करना चाहिए। 

जहाँ तक रही बात  धर्म की ,यह उस धर्म को मानने वाले जन जन पर निर्भर करता है , उसकी छवि कैसी होगी।विषय पर आते है ,

कश्मीरी पंडित 

सरकार Government आती रही जाती रही 30 सालो तक कुछ न हुआ ,जो हुआ वह तुस्टीकरण के नाम पर खाना पूर्ति। राजनैतिक महकमे में ये तुष्टिकरण शब्द बहुधा सुनने को मिलता है।

 जहाँ एक पछ ,दूसरे पछ को बेहूदा कहता है ,एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते है ,फला पार्टी ,दल अपनी दाल गलाने केलिए किसी खास मुद्दे के आधार पर किसी ,जाती ,वर्ग ,समुदाय या धर्म के साथ पछपात पूर्ण रवैया अपनाती है। 

 राष्ट्रवाद Patriotism को लेकर अपनी अपनी परिभाषाये है। वर्तमान केंद्र की महिमामंडन  सरकार को ही लेले 8 साल होगये ,लेकिन लाखो  विस्थापित कश्मीरी पंडितो के हित में कोई ठोस पहल या  विस्थापितों के पनर्वास केलिए  राजनैतिक संकल्प नहीं दिखा ,सिर्फ उनके चुनावी वादे और प्रपत्र में ही है। 

कटघरे में देश की भोथरी मिडिया भी रही है ;जिन्हे आज के वर्तमान दौर में गोदी मिडिया के नाम से भी जाना जाता है ,हाला की नाम कई है लेकिन ख़म खा किसी का जिक्र करना वाजिब नहीं है।  लेकिन मेरी एक पसंदीदा Godi Media पत्रकार है ;"अंजना ॐ कश्यप" जिनकी जुबान कैंची की तरह चलती है लेकिन वो कैंची सिर्फ विपछ पर ही चलती है। मोदी सरकार  पर कोई आरोप आये तो ये विपछ का आरोप होता है।

 महिमामंडन  सरकार को सॉफ्ट कार्नर में रख कर विपछ पर हमला वर हो जाती है। क्या ऐसे पत्रकारों का  राष्ट्रीय चरित्र  है  ? या जहाँ  मिले माल मलाई वही जाना है ? मतलब से मतलब की छट पड़ेकी हर हर गंगे ?

खैर ये मेरा सवाल नहीं जनता के मन की जिज्ञासा है। जो भी हो  इन्हे जनता से क्या लेना देना ,हम इनसे कोई उम्मीद भी नहीं करते, ये सरकारी अजेंडे पे अपना प्रपोगेंडा सेट करते रहे। 


  जहाँ तक रही बात  राष्ट्रवाद की  स्पष्ट मानना है ;

"जो सम्पूर्णता के भाव से देश हित में हो वही राष्ट्रवाद है। "



लोकतंत्र में राष्ट्र किसी दल हेतु नहीं है यदि सभी राष्ट्रवाद को अपने हित और पछ से सोचेंगे तो आपसी टकराव ,मतभेद होना स्वाभाविक है। जिसका खामियाजा राष्ट्र को ही भुगतना पड़ता है। 


kashmir file ,kashmir issue ,kashmiri pandit,

کشمیکشمیر کی فائلیں,کشمیر کا انصاف,کشمیری ہندو,کشمیر کی حقیقت

Recent most popular Article ...

for read more you can also visit my web page :www.dharmendramishra.com

शुक्रवार, 18 मार्च 2022

अंतरिछ का राज

 

ऊर्जा का विशाल भंडार वो भी अंतरिछ में,

... जो बदल देगा पूरी दुनिया...



दावा नहीं ये हकीकत है ,दुनिया का भविष्य बदलने वाला है , विशाल ऊर्जा  का भंडार अंतरिछ में मिला है ,कौन उस तक सबसे पहले पहुंचेगा ,किसके हाँथ लगेगी की बाजी ,कौन पलट देगा बाजी ,कौन बनेगा दुनिया का सुपर पावर ?




वो तेल का कुंआ किसका होगा ?, कौन पहुंचेगा उस तक ? पहुँच भी गाए तो कैसे लाएंगे यहाँ तक ?

वो तेल का कुंआ है कहाँ ,इन सभी सवालों के जबाब है  'हीलियम -3 '

ये हीलियम -3 क्या है जो दुनिया बदल सकता है ? दरसल ये हिलिम -3 भी युरेनियम की तरह परमाणवीय  ऊर्जा पदार्थ है। 

जो सूर्य की किरणों द्वारा उच्च ताप और दाब  द्वारा निर्मित होता है। ये पृथ्वी पर भी बनता है लेकिन इसकी मात्रा न के बराबर है ।





इसका कारण पृथ्वी का वातावरण ,ओज़ोन परत जो सूर्य की किरणों द्वारा पूरी तरह एक्सपोज़ नहीं होपाता है। जिस कारण हिलिम ३ के निर्माण केलिए वो ताप और दाब नहीं बन पाता। वही उल्का पिंड ,धूमकेतु चंद्रमा ,मंगल जैसे और भी गृह  जिनका खुद का वातावरण नहीं है ,सूर्य की तेज हवा के दबाब में प्रचुर मात्रा में हीलियम-3 का निर्माण करते  है। 






1972 में  नशा के एक मिशन के अंतर्गत अपोलो-17 यान ने चंदमा के डार्क साइड में मिटटी की खुदाई कर कुछ सैंपल कलेक्ट किये थे उसी में हीलियम-3 की मौजूदगी का पाता चला था।  संछेप में यदि इसके रासायनिक गुण धर्म की बात की जाये तो इसमें 2 प्रोटोन(Z) और 1 न्यूट्रॉन(N) होता है ,इसका Spin 1/2 ,isotope  mass ,3,0160293 u


short  name ( he -3) है। हिलिम ३ को  यदि जमीन पर लाना समभाव हो सका तो ये ऊर्जा की हजारो हजार साल की जरुरत को पूरा कर सकता है। 




इसका सबसे बड़ा लाभ क्लीन और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा इसका कारण जब ये हाइड्रोजन से फ्यूज़न कर ऊर्जा का निर्माण करता है तब इससे हानिकारक रेडिओ एक्टिव वेव नहीं निकलती जबकि वर्तमान में चलने वाले परमाणुवीय ऊर्जा संयत्रो द्वारा आस पास भारी मात्रा में हानिकारक किरणों के साथ ,परमाणुवीय कचरा निकलता है ,और ये इतना खतरनाक होता है की इससे सीधा जमीन पर या कही पानी पर भी नहीं फेंका जा सकता। इसके निस्तारीकरण केलिए इसे जमीन के अंदर गड्ढे खोद कर डाला जाता है या समंदर की तलछटी में दबाया जाता है। 




वही हीलियम -3 के जो रिएक्टर लगाए जायेंगे वो  हाइड्रोजन की मदत से फ्यूज़न तकनिकी पर काम करेंगे ,हलाकि ये इतना आसान नहीं है ,अभी इस तकनिकी पर काम नहीं हुआ है ,रासयनिक पदार्थ से सनी मिटटी को कई हजार सेंटीग्रेड ताप पर पिघलाकर हीलियम -3 को अलग करना फिर हाइड्रोजन  के साथ रिएक्ट संलयन करवाना ये जटिल प्रोसेस है। 




लेकिन उससे भी मुश्किल अंतरिछ से धरती पर  हीलियम -3  लाया कैसे जाये ,माइनिंग कैसे की जाए ,माइनिंग केलिए हैवी मशीनरी पृथ्वी से बाहर अंतरिछ में  कैसे पहुंचेगी ?





असंभव सा लगता है ,लेकिन असंभव भी संभव होते है ,पहले भी होते रहे ,आगे भी होते रहेंगे ,कब और कैसे होगा ये भविष्य के कोख में छिपा है। लेकिन चद्र्मा से इसे बाहर लाने में ,चीन ,अमेरिका ,रूस जैसे देश अग्रणी है वही भारत का इस्रोरो भी इस मिशन पर कई सालो से काम कर रहा है।  



जो चन्द्रमाMoon )  के डार्क सरफेस Dark Surface  पर अपने रॉबर्स को भेजने की तयारी में कई सालो से लगा है। यदि मिशन सफल रहा तो भारी मात्रा में चन्द्रमा की मिटटी की खुदाई की जाएगी , परिछण   करने पर जहाँ पर भी Helium-3 की मात्रा बहुतायत में होगी ,माइंस द्वारा खुदाई कर स्पेस शटर Space Shutter  के जरिये धरती पर लाया जायेगा।




 अनुमानतः 1 टन से 10 साल से ज्यादा भारत की ऊर्जा जरुरत को पूरी किया जासकता है ,इससे परमाणविया ऊर्जा  Atomic Energy के  परम्परागत श्रोत युरेनियम Uranium , थोरियम Thorium ,प्लूटोनियम Plutonium  पर से निर्भरता पूरी तरह ख़त्म होजायेगी। 



क्या होगा ,कैसे होगा ,ये तो आने वाला वक़्त ही तय करेगा ,लेकिन उम्मीद पर दुनिया कायम है और रहेगी। यही हम इंसानो की नियति है। 




For read more click link below...

www.dharmendramishra.com

space science ,source of energy, helium-3,research ,moon mission 




गुरुवार, 10 मार्च 2022

दुर्लभ हिंदी मुहावरे

 

 


         
            मुहावरे और लोकोक्ति

ऐसे दुर्लभ मुहावरे जो कालातीत आम जन मानस के बीच पहले बहुत प्रचलित थे ,किन्तु समय के साथ अप्रचलित होते गये,

 प्रयास है ऐसे ही मुहावरे और लोकोक्ति खोजा जाये और हिंदी,अंग्रेजी अनुवाद के साथ गरल गूढ़ तत्व को सरल सत्व रूप में उपलब्ध करवाया जाये...



मुहावरा :

दुनिया देखत भूली का तमाशा है।

हिंदी अर्थ :

दुनिया झूठ और दिखावे का तमाशा है ,यहाँ सच और सच बोलने वालो को कोई नहीं पूंछता।

English :

The world is play of magician .

मुहावरा :

 दिल को रार तब सूझे त्यौहार।

हिंदी अर्थ :

जब स्वयं पर गुजरती है ,तब मालूम पड़ता है की दुनिया कैसी है।

English:

If the heart is sad the world is sad.


मुहावरा :

दुबले मारे शाहमदार।

हिंदी अर्थ :

किस्मत  का मारा हर तरफ से मारा जाता है ,विपत्तिया उसे नहीं ,वो विपत्तियों को दृढ़ता है।

English :

The weak are oppressed even by the fate.


मुहावरा :

 दिल जाने सो ही दिल दार।

हिंदी अर्थ :

 सही मित्र वही होता है जो दिल की बात जनता है।

English:

True friend is he who feels for me.


मुहावरा :

 दुःख पीछे सुख होत है ,जो निश बीते भोर।

हिंदी अर्थ :

जीवन में बिना दुःख के सुख प्राप्त नहीं किया जासकता।

English: There is no joy without alloy.



मुहावरा :

दुःख मिटिया ,राम बिसरिया।

हिंदी अर्थ :

 जीवन से दुःख मिट्टी ही लोग ईश्वर को भूल कर सांसारिक मोह माया में लग जाते है।

English: Danger past god forgotten.


मुहावरा :

दिल मिले की यारी।

हिंदी अर्थ :

 जहाँ प्यार होता है ,वही दिल मिलता है।

English:

Love is union of hearts.


मुहावरा :

 दाता दे भंडारी का पेट फटे।

हिंदी अर्थ :

 देने वाला कितना ही देदे ,लेने वाले को कभी संतोष नहीं होता ,उसे लगता है जितना मिले उतना ही कम।

 English:

The gift delighteth the giver,but paineth the servent.

    ....

मुहावरा :

काली भली न सेत ,दोनों मारो एकै खेत।

हिंदी अर्थ :जरुरत के वक़्त सही और गलत का ख्याल नहीं किया जाता।

English:

Necessity has no law.


मुहावरा :

काल गया पर कहावत रह गई ।

हिंदी अर्थ :

समय बीतने पर भी लोक प्रचलित अवधारणाएं रह जाती है।

English:

Time passes away but memory remains.


मुहावरा :

काठ की तलवार क्या करेगी वार।

हिंदी अर्थ :

ताकतवर के आगे निर्बल का शक्ति प्रदर्शन।

उदाहरण केलिए :युक्रेन द्वारा रसिया पर पलट वॉर काठ की तलवार के समान है।

 

English:

how can a wooden sword cut ? a paper army.


मुहावरा :

काजी  के  घर  के  चूहे  भी  सयाने।

हिंदी अर्थ : जैसा देश वैसा भेष ।  माहौल के हिसाब से स्वयं को ढाल लेना। 

English:

Surroundings influence character.


मुहावरा :

काजी  जी  क्यों  लेट ,सहर के अंदेशे से।

हिंदी अर्थ :

व्यस्तता में समय का पता न चलना।

English :

Officious busy body.


मुहावरा :

का वर्षा  जब  कृषि  सुखाने,समय  चुकी  पुनि  का पछताने।

हिंदी अर्थ :

समय पर ही हर कार्य की महत्त्वता है ।

English:

Strike while the iron is hot.


मुहावरा :

किसी  को  बैगन  बाबरे किसी  को  पत्तैया    समान।

हिंदी अर्थ :

अच्छे ,बुरे के की पहचान ,अपनी समझ पर निर्भर करता है।

English:

One man’s food is another man ‘s poison .

 


मुहावरा :

काम  पड़े  ते  जानिए  जो  नर  जैसो  होय।

हिंदी अर्थ :

कौन कैसा है व्यक्ति की पहचान जरुरत पड़ने पर ही मालूम पड़ती है।

English;

A man is known by his deed.


मुहावरा :

काम  पड़े  मुर्ख  से  तो  मौन  गहे  रहिये ।

हिंदी अर्थ :

मतलब से मतलब की यारी भाड़ में जाये दुनिया दारी।

English :

Keep your own counsel in dealing with a fool.


मुहावरा :

काल  के  हाँथ  कमान  ,बुड्ढा छोde  न  जवान।

हिंदी अर्थ :

मृत्यु पर किसी का बस न चलना।

English:

Death shafts flies for young ,and old alike.


मुहावरा :

काम  जो  आवे  कामरी का  लाई करे  कमाच।

हिंदी अर्थ : ज्यादा की चाह में जो है उसे भी खो देना।

इस पर एक कहावत और फिट बैठती है : आधी छोड़ पूरी को धावै ,पूरी मिले न आधी पावै।

कभी कभी जन सामान्य में  ऐसे भी कहते सुना जाता है :बीबी छोड़ सारी को धाबै ,सारी मिले न बीबी पाबै।

English:

A bird in hand is worth two in the bush. 



    मुहावरा :

निकली  होठो  चढ़ी  कोठो।

हिंदी अर्थ :

सब्दो  के  भी  पर  होते  है। 

English:words have wings.


मुहावरा :

नया  योगी  कुल्लन  पर  जात।

हिंदी अर्थ :

सत्य  को  दिखावे  की  जरुरत  नहीं  पड़ती।

English:

When there is truth ,there is know show.


मुहावरा :

बाप न मारे मुसड़ी बेटा तीरंदाज।

हिंदी अर्थ :

बिना काम के ,बड़ी बड़ी बाते करना।


मुहावरा :

धन दे  तन  को  रखिये  ,तन  दे  रखिये  लाज।

हिंदी अर्थ :

धन  से  भला  स्वस्थ  जीवन ,अभिशापित  जीवन  से  भली  मृत्यु।

English:

Health is better than wealth,and death is better than disgrace.



मुहावरा :

धन  वंती के  कांटा  लगा  ,दौड़े  लोग  पचास ,निरधनियाँ  गिरा  पहाड़  से  कोई  न  आया  पास।

हिंदी अर्थ :

धनवान की  सब  जगह  पूंछ  होती  है ,निर्धन   की  विप्पत्ति  में  भी  कोई  नहीं  होता।

English:

Wealth brings friends.


मुहावरा :

बालक  बुद्धिमान  सो  ही  बड़ा  नर  जान  तू ,बूढ़ा  हो  अज्ञान  वही  पसु  समान।

हिंदी अर्थ :

मनुष्य  की  पहचान  उसके  बुद्धि  विवेक  से  होती  है  ,न  की  उसकी  उम्र  से।

English:

Wisdom alone is age.


मुहावरा :

बासी कढ़ी उबाला आया।

हिंदी अर्थ :

आडंबरी  व्यक्तित्त्व  हमेसा  स्वयं  को  औरो  से  बेहतर  सिद्ध  करने  का  दिखावा  करता  है

English :

Unusual brightness of a lamp ,indicate its approaching end.


मुहावरा :

बाह गहे  की  लाज।

हिंदी अर्थ :

व्यक्ति  की  पहचान  उसके  कर्म  से  होती  है।

English:

A good man always abides by his words.


मुहावरा :

 जोगी था सो उठ गया ,आसन रही भभूत।

हिंदी अर्थ :

ईश्वर के नाम पर पाखंड की दुकान चलाना।

English :

 Lord gone ,empty chair . 




Idioms ,Proverb ,Hindi proverb ,Hindi Muhavre  

….

For read more click my web page ...www.dharmendramishra.com 

मंगलवार, 8 मार्च 2022

bajrangbali video bhajan

                         जय  चिरहुला नाथ 

आगया है बजरंग बली ,हनुमान जी महराज का बहुत ही शानदार भाव विभोर करने वाला भजन।।। 

विन्ध्या प्रदेश रीवा मे बजरंग बली का प्रसिद्ध ऐतिहासिक चिरहुला नाथ धाम है जहाँ हजारो भक्त दूर सुदूर से अपनी मनोकामना लेकर आते है ।


 चिरहुल नाथ स्वामी की कृपा से हमने एक बहुत ही सुंदर भक्ति भाव से भजन उनके चरणो पे अर्पित करते है । जिसे गाया है महुआ टीवी संग्राम विजेता रघुवीर सरण और हमारे विन्ध्य की माटी के शान सावन सोनी और सहयोगी गायक अलोक तिवारी,दिच्छा शुक्ला,प्रगति मिश्रा ।


संगीत दिया है मनोज जी(सुर नाद स्टूडियों रीवा) भजन के सूत्रधार निर्माता लेखक धर्मेन्द्र मिश्रा है। सभी भक्त जनो से आग्रह पुर्वक अनुरोध है,इसभजन को ज्यादा से शेयर करे जिससे हर विन्ध्य वासी तक पहुंच सकते ।



 लेख,कविता,कहानी,शेर,सायरी पढने केलिये विजिट करे वेबसाइट: Credit: Bhajan:Jai Chirahula Nath . Singer: Raghuveer Sharan, Sawan Soni . Supporting Singer: Alok Tiwari,Pragati Mishra,Dichha Shukla . Music & Mix Master : Manoj. B.Rewa . Writer & Producer : Dharmendra Mishra ,,,,,,,,,,,, Like ,Share,and subscribe our channel for upcoming bhajan & update...




 






bhajan, hanuman ji ,bhajan bhakti song, bajrangbali bhajan, chirahula nath