शनिवार, 30 मार्च 2024

Arvind kejriwal vs Narendra Modi

नमस्कार !

दिल्ली शराब घोटाला साजिश सडयंत्र  है या इस में वास्तविकता है ?

इस आलेख के माध्यम से हम विस्तार से इस पूरे मामले को समझने की कोशिश करते हैं।

इस समय अरविन्द केजरीवाल की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं हो रही बल्कि दुनिया भर की न्यूज़ एजेंसी और दीगर मुल्क जैसे अमेरिका ,फ़्रांस ,ब्रिटेन ,जर्मनी यहाँ तक की यून के आधिकारिक प्रवक्ता ने भी अरविन्द केजरीवाल पर प्रतिक्रिया दी है।

कुछ ऐसे बयान जो चर्चा में है /क्वोट करता हूँ ;

"अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है ;अमेरिका ,अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी से जुडी रिपोर्ट पर बारीक़ नजर रख रहा है और वह निस्पक्छ क़ानूनी प्रक्रिया को मजबूत करने के पक्ष  में खड़ा है। "

 

यून  एंटोनी गुटेरेस के प्रवक्ता ने कहा कि "

हम उम्मीद करते हैं कि दूसरे किसी भी देश की तरह जहाँ चुनाव हो रहा है, भारत में भी राजनीतिक और नागरिक अधिकारों के साथ-साथ सभी लोगों के हितों की रक्षा होनी चाहिए.

 दुनिया को उम्मीद है कि हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में भारत के संसदीय चुनावों में वोट कर सकेगा."

 

आखिर अरविन्द केजरीवाल ने ऐसा क्या कर दिया जो दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गए।

शराब घोटाला ? होल्ड। मैं नहीं कह रहा हूँ। इस पर क्वेश्चन मार्क है।

क्वेश्चन मार्क ईडी सीबीआई जैसी उन तमाम जाँच एजेंसी पर भी है जिस पर हर कोई सवाल कर रहा है। ये काम कैसे करती है।

क्या सरकार के इशारों पे विपक्ष को ख़त्म करने केलिए किसी मिशन के तहत काम कर रहीं हैं ?

95 फीसदी मामले ऐसे ही हैं। ये आधिकारिक डाटा है। जो सिर्फ विपक्ष को निशाने पे लेकर किये गए।

क्या जो सिर्फ विपक्ष में हैं वही सिर्फ भ्रस्टाचारी हैं। अगर वे भ्रष्टाचारी हैं भी तो वे लोग जो बीजेपी में शामिल हो जाते हैं दूध के धुले कैसे हो जाते हैं।  वहीँ उनके अपने वाले जो भ्रष्टाचारी हैं ,वे तो पहले से ही रास्ट्रवादी संस्कारी हैं।लोग कब से मोदी जी से इस सवाल का जवाब जानना चाहते है। 


लेकिन मोदी सरकार से कोई सवाल नहीं कर सकता । मनाही है, हम ऐसी गलती नहीं कर सकते लेकिन इस दिल का क्या करें आखिर वो तो सब समझता है

आपने कभी किसी न्यूज़ चैनल  या  अख़बार  में कभी  देखा  -सुना  या  पढ़ा  बीजेपी  के किसी नेता  या  पार्टी  से जुड़ा  हुआ हो उस  पर किसी प्रकार  की जाँच हुई  हो।  नहीं न। क्योकिं  लोकतंत्र का चौथा  स्तम्भ भी अब सरकारी तंत्र के सडयंत्र  का हिस्सा बन चूका  है। सरकार की तनखाह  पर चल रहा है। 

सरकार को जिसे  नौकरी देनी चाहिए उसे तो देती नहीं देश में 83 फीसदी युवा बेरोजगारी की मार झेल  रहा है। हम नहीं कह रहे ,ऐसा रिपोर्ट कहती है।


देश के मुद्दों पर जब  बात आती  है मोदी सरकार की दलीलें  ऐसी  हैं जैसे बीरबल  की खिचड़ी । हवा  हवाई  बातें  ,सिर्फ प्रचार  में विकास दीखता  है ;होर्डिंग ,बैनर ,टीवी, विज्ञापन ।  इधर देश हुआ नंगा ,अडानी ,अम्बानी  का धंधा  चंगा ।

 धन्ना सेठों पर गुजराती भाई जुमला सेठ मोदी जी की कृपा है गुजराती -गुजराती भाई-भाई।

अब मुद्दे पर आते हैं। तथाकथित शराब घोटाला। इसे संछेप में समझते हैं ;

ईडी ने केजरीवाल को हिरासत में लेलिया। मजे की बात ये है जिस सरकारी गवाह के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया वो हैं  हैदराबाद का बिज़नेसमैन पी सरथ चंद्र रेड्डी जिसने बीजेपी एलेक्ट्रोरल बांड के जरिए तक़रीबन 60 करोड़ों का चंदा दिया।

इस व्यक्ति पर  ईडी का आरोप  है इसने 100 करोड़ रुपये केजरीवाल को गोवा चुनाव में एलेक्ट्रोरल बांड के जरिए दिए। बदले में केजरीवाल सरकार से शराब नीतियों से इस व्यक्ति को फायदा हुआ। इस आधार पे  ईडी ने इस पी सरथ चंद्र रेड्डी को गिरफ्तार किया ,कई महीनों जेल भी रहा।

फिर जेल से छूटने केलिए इसने बीजेपी को करोड़ों का चंदा दिया और केजरीवाल के खिलाफ सरकारी गवाह बन गया और जेल से छूट गया।

लेकिन ईडी के पास अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ इस पी सार्थ चाँद रेड्डी से लिए गए पैसों का कोई पुख्ता सबूत नहीं कोई  मनी ट्रेल नहीं ईडी का मनमानी ट्रेल है  । खाली इस व्यक्ति के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

कुलमिलाकर ये समझे ये सब एक प्रपोगेंडा ,ड्रामा की तरह फ़िल्मी है केस।  पी सार्थ चाँद रेड्डी पहले घोटाले का खंडन किया तो ईडी ने हिरासत में लेलिया 6 महीने जेल में रखा। खूब परेशान ,टॉर्चर किया गया होगा तो सरकारी गवाह बनने को तैयार हो गया।

बीजेपी को करीब 60 करोड़ के आस -पास फिरौती न कह कर चुनावी चंदे के नाम पर रिहा कर दिया। एक पार्टी को दिया गया चंदा क़ानूनी ,दूसरी पार्टी को दिया गया चंदा गैर क़ानूनी हो जाता है। जैसे कांग्रेस पार्टी के चंदे पे ईडी ने फंदा डाल दिया। पार्टी का अकाउंट ही फ्रीज कर दिया।

 अब इसी पी सार्थ चाँद रेड्डी नाम की हड्डी को केजरीवाल की गले की हड्डी बना कर ईडी  लटकाना चाहती  है। खैर ,,,

ईडी को क्या पड़ी है उसकी केजरीवाल से कोई जातीय दुश्मनी तो है नहीं। दुश्मनी तो मोदी जी और अमित साह से है। शहनसाह  के नाक निचे कोई दूसरी सरकार कैसे चल सकती है। वो भी डंके की चोट पर ,मोदी और अमित साह को चुनौती देकर।

खैर ,इस मामले में भी निष्पक्षता की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती ,जैसा की बांकी सभी मामलों में होता रहा है।

जिस मोदी की छवि को लेकर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बड़ी -बड़ी ढींगे हाँकी जाती है। वहां इस तरह के मामले न सिर्फ मोदी सरकार बल्कि भारत और उसके लोकतान्त्रिक व्यवस्था की छवि को धूमिल करती है।

 

क्या भ्रष्टाचार के नाम पर मोदी सरकार  रैकेट चला रही है।  जिससे उसके खिलाफ उठने वाली हर आवाज को कुचला जा सके।

जैसे पुतिन ने रसिया में किया ,चुनाव हुआ जैसा यहाँ पर होता है ,महज औपचारिकता, पुतिन थे ,पुतिन हैं ,पुतिन ही रहेंगे राष्ट्रपति । खैर  पुतिन ,मोदी के मित्र भी अच्छे  हैं , गाहे बगाहे दोनों एक दुसरे की तारीफ भी करते रहते हैं। ये अलग बात है पुतिन को दुनिया युद्ध अपराधी मानती है। यूक्रेन के साथ क्या किया , और कर रहे है सब जानते है। अब रहने भी दो छोड़ दो उस गरीब को। खैर कमोबेश हमारी भी वही भी हालत है।  सब को पता रहता है सरकार किसकी बनने वाली है।

मोदी ने पहले ही घोषणा कर दी 400 सीट लाएंगे  ?

अब एक मतदाता के रूप में हम यही सोच रहे हैं वोट डालने जाएँ या    जाएँ । सरकार तो ये पहले से ही बना कर बैठे हैं।

खाली मुर्ख  बनने मतदान केंद्र तक क्यों जाएँ । पहले से ही स्वयं को मुर्ख  मान  ले । मोदी के नाम के जैकारे लगाएं। 

 

बुधवार, 27 मार्च 2024

मंगलवार, 26 मार्च 2024

राम कौन हैं ?

                                         राम 

ram,ram,ram,ram,ram,ram,siya ram, jai shri ram

राम कौन हैं  ?

 राम अलोकिक सत्ता से हैं तो , 

पार्थिव भौतिकता से भी हैं  ,

राम  बोध से  हैं तो  ,

भाव में भी  हैं ,

राम चरित्र हैं तो ,

 चिंतन का आधार भी हैं,

राम जीवन तत्व हैं तो ,

 उस का सत्व भी हैं,

राम करुणा,प्रेम और दया हैं तो ,

 सौर्य,विरता,आदर्श का विधान भी हैं, 

राम धर्म हैं तो ,

  उसका संविधान भी हैं , 

राम राजा हैं तो,

 जन गण,जन मन भी हैं ,

राम सुख में हैं तो ,

दुःख में भी हैं ,

राम मित्र के हैं तो ,

राम शत्रु के भी हैं,

राम सबसे हैं सब में हैं,

जो मानता है उसमें भी हैं ,

जो नहीं मानता उसमें भी हैं। 

जहाँ न्याय है वहीं राम हैं,

जहाँ अन्याय वहीं रावण है,

रावण में भी राम हैं,

अधर्म से ही धर्म का मान है ,

 गौरव और स्वाभिमान है,

राम प्राण हैं  और प्राणम्य हैं,

राम हमारी पहचान हैं।।



शनिवार, 9 मार्च 2024

Rahul Gandhi vs Narendra Modi

 

नरेंद्र मोदी vs राहुल गाँधी

rahul gandhi, narendra modi,politics,bjp,congress



   

"भारत की मूल भावना के साथ कैसे खेलना है ,

राजनैतिक हित कैसे साधना है और राजनैतिक द्वेष कैसे भुनाना है, मोदी सरकार अच्छे से समझती है,

इसी को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए जाते हैं ।

उस बली की वेदी से जारी फरमान काले कानून ने हजारों किसानों को मरवा दिया , ऐसे तानाशाह से देश के किसान अभी भी कोई उमीद रखते हैं, यह अपने आप में उनके लिए नउमीदी ,हतासा कि अभिव्यक्ति मात्र है ।

यह कैसी प्रकृति है,और उसकी कैसी माया?


गरीबी की दुहाई देते देते मोदी,नामदारी के सर्वोच पद तक पहुँच गए , गरीबों को रासन और वोट तक सीमित कर दिया, स्वयं अमीरों और नामदारों का मसीहा बन गए 

वहीं राहुल गांधी जिन्हेंने कभी गरीब और गरीबी देखी तक नहीं, गली गली खेत खलिहान, मजदूर, युवा,किसान तक पहुंच रहे हैं ।

 

 जिनके हृदय में सत्य है वे गिर के भी संभल गए,उन्हें  'राम चरित्र ' मिल गया ,वे न्याय पथ की ओर बढ़ चले।

वहीँ धर्म के नाम पर पाखंड रचते रचते मोदी और उसकी विचार धारा वाले रसातल की ओर ही गए... 'रावण चरित्र' अपना लिया ।


देश का कितना बड़ा दुर्भाग्य है, उसे एक ऐसा तानाशाह पीएम मिला है,जो  देश को  सशक्त आधार और संबल प्रदान करने वाले अपने ही किसानों के रास्ते  पर कीलें बिछाई जा रही हैं, वहीं गैर मुल्क के लोगों से गल बहियाँ karte  हैं, जिनसे आप का कोई आत्मीय संबंध नहीं है, सिर्फ दिखावे का है ।


सिर्फ इसलिए की वो अमीर हैं उससे आप की शानो-सौकत में इजाफा होगा और किसान गरीब हैं,वे देने केलिए नहीं बल्की कुछ माँगने केलिए हैं 'हक '

क्या इस देश में न्याय की बात करना गुनाह है ।


उन्हें यह कह कर खारिज कर दिया जायेगा वो विरोधी हैं ।

सरकार के पक्ष में नहीं हैं इसलिए उन्हें न्याय पाने का अधिकार नहीं है?

 लोग गुलामी की मानसिकता से जकड़ चुके हैं,

इसलिए वे मुखर तो हो नहीं सकते,फिर भी कहने को इंसान अभी भी हैं, आत्मा अभी मरी नहीं,बस उसके होने का बोध नहीं है । कुछ देर के लिए सरकार द्वारा बनाई गई धारणा से निकल कर देश और अपने आस-पास समाज में सत्य को परखना है फिर स्वयं के अंदर झाकंना है उस फर्क को महसूस करना है ।


क्या अभी भी हम एक समाज हैं ?

या अपनी धारणा अनुरुप व्यक्तियों का चुनाव कर एक अलग ही समाज का निर्माण कर लिया है ।

 देश के नागरीक के रुप में हमारा धर्म है कि परिस्थतियों को समझते हुए चलें, न्याय,हक और ईमान की अवाज को बुलंद करें, जो इसके लिए लड़ रहे हैं उनके साथ खड़े हों, अर्थिक,सामाजिक, राजनैतिक हर दृष्टिकोण से उनका सहयोग करें ।

विपक्ष को खत्म करने  की जी तोड़ कोशिश में  लगे  हैं  ,उनके  सभी  अकाउंट  फ्रीज़  कर  दिया  ,जिससे  वो  जनता  तक  न  पहुँच  सकें  ,अपनी  बात  न  रख  सकें।  

विपक्ष को  खत्म  करने  का  मतलब  है  लोकतंत्र  का  खत्म करना।  रूस, चाइना  ,उत्तर  कोरिया  जैसे  देशों  में  देखते  हैं । सरकार अपने  हर  मनमानी  फैसले आप  पर  थोप  देगी  और  कुछ  कह  भी  नहीं  पाएंगे। 

अभी समय  है  जग  जाइये  ,नहीं  फिर  सोइये  या  जागिये  कोई  फर्क  नहीं  पड़ने  वाला।  

अब ये  आप  पर  निर्भर  करता  है  की  आप  लोकतंत्र  के  साथ  हैं  या  लोकतंत्र  को  खत्म  करने  वालों  के  साथ  हैं ? 

To read article and motivational quote relate politics ,motivational, religion ,social ,Reference book; 

Dharnavad;amurtdarshan