सोमवार, 8 जनवरी 2018

जिंदगी की तफ्तीश,कविता

कविता  

(Poetry Ref.Word- तफ्तीश-  खोज,पड़ताल  .  ताल्लुक-ए-खातिर-सम्बन्ध रखना ,आक़िबत-   परिणाम ,अंत .   जर्ब-    घाव ,चोट .ऑग-राग-   एक  तरह  का  लेप जो  चेहरे  को  सुन्दर  बनता  है .
तकसी-मलिन ,उदासी,विषाद .      निगार-  छवि ,परछाई .  अरशी-  आइना .  खलिश-कमी ,मन  में  विरक्त  भाव  आना .
जिल्लत-अपमान ,तिरस्कार  . इल्लत-  आदत ,अभ्यस्त  होना किसी चीज के  लिए .
मंतजिर-इंतजार  ,प्रतिक्छा,wait  .जार-जार-विलाप   करना ,फूट -फूट  कर  रोना ,अत्यधिक  दुःख की अवस्था) 

जिंदगी की तफ्तीश,कविता 

Peace_Of_Mind_Poetry



जिंदगी भर जिंदगी की तफ्तीश करता रहा ,
जिंदगी मेरी थी मगर कोई और जीता रहा ,

खुद को खुद से ही दूर रख कर ,
सफर जिंदगी का  करता रहा ,

ताल्लुक-ए-खातिर ज़माने से थी ,
मगर खुद से ही अनजान बना रहा ,

ख्वाइशे जिंदगी की कभी पूरी हुई नहीं ,
आधी-अधूरी जिंदगी के साथ ही जीता रहा,

कौन जाने ये जिंदगी कहाँ ठहर जाएगी ,
आक़िबत  से बेखबर जिंदगी जीता रहा ,

अपनी खलिश का जाहिरा न किया कभी ,
जिल्लत को इल्लत समझ कर जीता रहा ,


ज़माने  से जर्ब को सीने में छुपके,
ऑग-राग ऊपरी दिखावा करता रहा ,

जिंदगी एक खिलौना थी,
इस हकीकत से ताउम्र  बेखबर रहा .
 
तकसी भरी निगार जिंदगी की,
अपनी ही आँखों में पर्दा रहा ...


खुद को खुद से ही तारूफ करा दूँ,
कभी मौका ही न मिला ,
अपने लिए नहीं अपनों के लिए ,
ताउम्र जिंदगी जीता रहा ,

 फुर्सत में हूँ,बैठा हूँ अकेले,
आज कोई साथ नहीं,
दो घडी मेरे पास बैठ जाये,
किसी को इतनी भी फुर्सत नहीं ,

बूढ़ा हूँ ,खाली हाँथ हूँ,
थोड़ा चिड़चिड़ा भी होगया हूँ ,
क्या करू उम्र  ही कुछ ऐसी है ,
कुछ याद रहता नहीं ,
किसी काम का जो नहीं ,

किसे कहु अपना अपने,
भी अब अपने रहे  नहीं ,

जार-जार है ये दिल किसी,
से अब कुछ कहता  नहीं ,
मंतजिर है तो बस  मौत का
जिंदगी की ख्वाइश अब रही नहीं ...

  



Share this

हिंदी उपन्यासकार ,कहानीकार ,दार्शनिक ,प्रकाशित पुस्तकें " धारणावाद ;अमूर्त दर्शन, मुहाना सीरीज , घोस्ट हंटर , दायरा ,कहानी की दुनिया ,सैर सपाटा ,आबरू ,लम्पट ,किड्स बूस्टर ,कलर मी, नोट बुक "इत्यादि। Online, e-book, paper back ,amazon, flip kart ,notion press. Podcast Audio Book; Shool bhadra vs Andh karni

0 Comment to " जिंदगी की तफ्तीश,कविता "

एक टिप्पणी भेजें

Useful, valuable comments are welcome!!!