Muhana:Part-1:Samay jaal
Book Review by Bookish Fame Khyali Gautam
मनुष्य का जीवन असीमित संभावनाओं से भरा होता है. जो लगता है सत्य, वह होता नहीं। जो लगता है अंत, वो हो सकती एक नयी शुरुआत। कुछ कहा नहीं जा सकता। मनुष्य कल्पना और वास्तविकता के बीच जीवन यापन करता है। उन दो भागों का अंतर मालूम कर पाना कठिन जान पड़ता है। इसी के साथ आता है विज्ञान। मनुष्य की कल्पना ज्ञान में परिवर्तित होती है। तमाम प्रयोगों के पश्चात वह विज्ञान में तब्दील होती है।
लेखक धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा रचित मुहाना - भाग 1 जीवन, मनुष्य के अस्तित्व, और विज्ञान पर आधारित कहानी है जो परिकल्पना और वास्तविकता के मध्य की गुथ्थी को समझती है । यह कहानी है दुनिया की शक्तिशाली ताकतों के दुनिया पर अपना प्रभुत्व जामने की । यह कहानी है मनुष्य के विज्ञान से सम्बन्ध समझने की. यह कहानी है चीन के नापाक मंसूबों की, भारत की वैज्ञानिक प्रगति की, और दुनिया को बचाये रखने की। फिर चाहे कोई वायरस हो या हो कोई हमला, विज्ञान के दुरूपयोग का ताना बाना बुनती है मुहाना । वह जीवन और मृत्यु से एक ही समय पर रूबरू होती है. समय के जाल में उलझी रहस्य, रोमांच और विज्ञान के अद्धभुत प्रयोग से भरे सफर की कहानी है मुहाना।
कहानी के मुख्या पात्र हैं जिनि, डी के डी , ओ पी वारंगल G1,Tim Jen व अन्य कुछ विदेशी जीव. इन पत्रों के माध्यम से यह कहानी मॉडर्न फिजिक्स को इस्तेमाल कर हमारे conscious mind की सैर कराती है. एक पल हम New York में होते हैं तो दूसरे पल नयी दिल्ली। फिर हम प्रयोगशाला में होते हैं और फिर ठन्डे बर्फीले पहाड़ों के बीच। submarine भी होती है. कुल मिलकर देखा जाये तो कहानी कई चीज़ों को एक साथ जोड़ने का प्रयास करती है ।
मुहाना एक cliffhanger पर समाप्त होती है। इसलिए भाग 2 का महत्त्व बढ़ जाता है। कहानी के पात्रों के बीच का सम्बन्ध स्पष्ट नहीं है। पात्र रहस्यात्मक ढंग से हर बार स्वयं को सामने लाते है। कहानी अपने आप में ही पहेली जैसी प्रतीत होती है।
यह beginners के लिए पुस्तक को पढ़ने और समझने में दिक्कत हो सकती है क्योकि मनोवैज्ञानिक परिकल्पना या दर्शनात्मक ढंग से कही गई है। जो अगले भाग में जाकर पहले भाग से पात्रो के मध्य सम्बन्ध साफ़ हो पाएगा। साथ ही कहानी को सुगठित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि वो पाठक वर्ग को बाँध सके।
---------
👎

0 Comment to "A Fantasy Novel Muhana by Dharmendra Mishra"
एक टिप्पणी भेजें
Useful, valuable comments are welcome!!!