!!!जंग-ए-आजादी के प्रथम स्वंत्रता सेनानी मंगल पांडे !!!
"जन्मांध कापुरुष होते है ,
जो ठकुरसुहाती बाते करते है ,
धीर वीर तो जननी जन्म भूमि,
पर मरने की बाते करते है।
ऐसा ही एक वीर जन्मा हिन्द की ,
धरा पे सन 19 जुलाई 1827 में ,
इतिहास गवाही देता है,
आज भी उस दिन का,
बिगुलफूँका जिसने जंग ए आजादी का,
वो दिन था सन 1857 की क्रांति का ,
मूर्छित कौम में जन फूंक दिया,
किया मान मर्दन अंग्रेजो का,
सीने में धधकती ज्वाला ले ,
जाग उठा वो समर मतवाला,
रक्त में उबाल सिंह मानिंद ललकार,
अदम्य,सौर्य साहस का परिचय देता,
आजादी के हवन कुंड में समिधा हुआ ,
"किन्तु" हुआ न नतमस्तक !
स्वंतत्र समर अमर सेनानी ,
उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में जन्मा ,
वो "मंगल पांडे" लोक जन नायक था... "
.jpg)
0 Comment to " मंगल पांडे 'Freedom fighter'"
एक टिप्पणी भेजें
Useful, valuable comments are welcome!!!