गुरुवार, 10 मार्च 2022

दुर्लभ हिंदी मुहावरे

 

 


         
            मुहावरे और लोकोक्ति

ऐसे दुर्लभ मुहावरे जो कालातीत आम जन मानस के बीच पहले बहुत प्रचलित थे ,किन्तु समय के साथ अप्रचलित होते गये,

 प्रयास है ऐसे ही मुहावरे और लोकोक्ति खोजा जाये और हिंदी,अंग्रेजी अनुवाद के साथ गरल गूढ़ तत्व को सरल सत्व रूप में उपलब्ध करवाया जाये...



मुहावरा :

दुनिया देखत भूली का तमाशा है।

हिंदी अर्थ :

दुनिया झूठ और दिखावे का तमाशा है ,यहाँ सच और सच बोलने वालो को कोई नहीं पूंछता।

English :

The world is play of magician .

मुहावरा :

 दिल को रार तब सूझे त्यौहार।

हिंदी अर्थ :

जब स्वयं पर गुजरती है ,तब मालूम पड़ता है की दुनिया कैसी है।

English:

If the heart is sad the world is sad.


मुहावरा :

दुबले मारे शाहमदार।

हिंदी अर्थ :

किस्मत  का मारा हर तरफ से मारा जाता है ,विपत्तिया उसे नहीं ,वो विपत्तियों को दृढ़ता है।

English :

The weak are oppressed even by the fate.


मुहावरा :

 दिल जाने सो ही दिल दार।

हिंदी अर्थ :

 सही मित्र वही होता है जो दिल की बात जनता है।

English:

True friend is he who feels for me.


मुहावरा :

 दुःख पीछे सुख होत है ,जो निश बीते भोर।

हिंदी अर्थ :

जीवन में बिना दुःख के सुख प्राप्त नहीं किया जासकता।

English: There is no joy without alloy.



मुहावरा :

दुःख मिटिया ,राम बिसरिया।

हिंदी अर्थ :

 जीवन से दुःख मिट्टी ही लोग ईश्वर को भूल कर सांसारिक मोह माया में लग जाते है।

English: Danger past god forgotten.


मुहावरा :

दिल मिले की यारी।

हिंदी अर्थ :

 जहाँ प्यार होता है ,वही दिल मिलता है।

English:

Love is union of hearts.


मुहावरा :

 दाता दे भंडारी का पेट फटे।

हिंदी अर्थ :

 देने वाला कितना ही देदे ,लेने वाले को कभी संतोष नहीं होता ,उसे लगता है जितना मिले उतना ही कम।

 English:

The gift delighteth the giver,but paineth the servent.

    ....

मुहावरा :

काली भली न सेत ,दोनों मारो एकै खेत।

हिंदी अर्थ :जरुरत के वक़्त सही और गलत का ख्याल नहीं किया जाता।

English:

Necessity has no law.


मुहावरा :

काल गया पर कहावत रह गई ।

हिंदी अर्थ :

समय बीतने पर भी लोक प्रचलित अवधारणाएं रह जाती है।

English:

Time passes away but memory remains.


मुहावरा :

काठ की तलवार क्या करेगी वार।

हिंदी अर्थ :

ताकतवर के आगे निर्बल का शक्ति प्रदर्शन।

उदाहरण केलिए :युक्रेन द्वारा रसिया पर पलट वॉर काठ की तलवार के समान है।

 

English:

how can a wooden sword cut ? a paper army.


मुहावरा :

काजी  के  घर  के  चूहे  भी  सयाने।

हिंदी अर्थ : जैसा देश वैसा भेष ।  माहौल के हिसाब से स्वयं को ढाल लेना। 

English:

Surroundings influence character.


मुहावरा :

काजी  जी  क्यों  लेट ,सहर के अंदेशे से।

हिंदी अर्थ :

व्यस्तता में समय का पता न चलना।

English :

Officious busy body.


मुहावरा :

का वर्षा  जब  कृषि  सुखाने,समय  चुकी  पुनि  का पछताने।

हिंदी अर्थ :

समय पर ही हर कार्य की महत्त्वता है ।

English:

Strike while the iron is hot.


मुहावरा :

किसी  को  बैगन  बाबरे किसी  को  पत्तैया    समान।

हिंदी अर्थ :

अच्छे ,बुरे के की पहचान ,अपनी समझ पर निर्भर करता है।

English:

One man’s food is another man ‘s poison .

 


मुहावरा :

काम  पड़े  ते  जानिए  जो  नर  जैसो  होय।

हिंदी अर्थ :

कौन कैसा है व्यक्ति की पहचान जरुरत पड़ने पर ही मालूम पड़ती है।

English;

A man is known by his deed.


मुहावरा :

काम  पड़े  मुर्ख  से  तो  मौन  गहे  रहिये ।

हिंदी अर्थ :

मतलब से मतलब की यारी भाड़ में जाये दुनिया दारी।

English :

Keep your own counsel in dealing with a fool.


मुहावरा :

काल  के  हाँथ  कमान  ,बुड्ढा छोde  न  जवान।

हिंदी अर्थ :

मृत्यु पर किसी का बस न चलना।

English:

Death shafts flies for young ,and old alike.


मुहावरा :

काम  जो  आवे  कामरी का  लाई करे  कमाच।

हिंदी अर्थ : ज्यादा की चाह में जो है उसे भी खो देना।

इस पर एक कहावत और फिट बैठती है : आधी छोड़ पूरी को धावै ,पूरी मिले न आधी पावै।

कभी कभी जन सामान्य में  ऐसे भी कहते सुना जाता है :बीबी छोड़ सारी को धाबै ,सारी मिले न बीबी पाबै।

English:

A bird in hand is worth two in the bush. 



    मुहावरा :

निकली  होठो  चढ़ी  कोठो।

हिंदी अर्थ :

सब्दो  के  भी  पर  होते  है। 

English:words have wings.


मुहावरा :

नया  योगी  कुल्लन  पर  जात।

हिंदी अर्थ :

सत्य  को  दिखावे  की  जरुरत  नहीं  पड़ती।

English:

When there is truth ,there is know show.


मुहावरा :

बाप न मारे मुसड़ी बेटा तीरंदाज।

हिंदी अर्थ :

बिना काम के ,बड़ी बड़ी बाते करना।


मुहावरा :

धन दे  तन  को  रखिये  ,तन  दे  रखिये  लाज।

हिंदी अर्थ :

धन  से  भला  स्वस्थ  जीवन ,अभिशापित  जीवन  से  भली  मृत्यु।

English:

Health is better than wealth,and death is better than disgrace.



मुहावरा :

धन  वंती के  कांटा  लगा  ,दौड़े  लोग  पचास ,निरधनियाँ  गिरा  पहाड़  से  कोई  न  आया  पास।

हिंदी अर्थ :

धनवान की  सब  जगह  पूंछ  होती  है ,निर्धन   की  विप्पत्ति  में  भी  कोई  नहीं  होता।

English:

Wealth brings friends.


मुहावरा :

बालक  बुद्धिमान  सो  ही  बड़ा  नर  जान  तू ,बूढ़ा  हो  अज्ञान  वही  पसु  समान।

हिंदी अर्थ :

मनुष्य  की  पहचान  उसके  बुद्धि  विवेक  से  होती  है  ,न  की  उसकी  उम्र  से।

English:

Wisdom alone is age.


मुहावरा :

बासी कढ़ी उबाला आया।

हिंदी अर्थ :

आडंबरी  व्यक्तित्त्व  हमेसा  स्वयं  को  औरो  से  बेहतर  सिद्ध  करने  का  दिखावा  करता  है

English :

Unusual brightness of a lamp ,indicate its approaching end.


मुहावरा :

बाह गहे  की  लाज।

हिंदी अर्थ :

व्यक्ति  की  पहचान  उसके  कर्म  से  होती  है।

English:

A good man always abides by his words.


मुहावरा :

 जोगी था सो उठ गया ,आसन रही भभूत।

हिंदी अर्थ :

ईश्वर के नाम पर पाखंड की दुकान चलाना।

English :

 Lord gone ,empty chair . 




Idioms ,Proverb ,Hindi proverb ,Hindi Muhavre  

….

For read more click my web page ...www.dharmendramishra.com 

Share this

हिंदी उपन्यासकार ,कहानीकार ,दार्शनिक ,प्रकाशित पुस्तकें " धारणावाद ;अमूर्त दर्शन, मुहाना सीरीज , घोस्ट हंटर , दायरा ,कहानी की दुनिया ,सैर सपाटा ,आबरू ,लम्पट ,किड्स बूस्टर ,कलर मी, नोट बुक "इत्यादि। Online, e-book, paper back ,amazon, flip kart ,notion press. Podcast Audio Book; Shool bhadra vs Andh karni

0 Comment to "दुर्लभ हिंदी मुहावरे"

एक टिप्पणी भेजें

Useful, valuable comments are welcome!!!