बुधवार, 19 जुलाई 2017

video script for golden temple

मुस्लिम संत ने रखी थी गोल्डन टेम्पल की नींव, जानिए स्वर्ण मंदिर से जुडी कुछ ऐसी ही ख़ास बातें


अमृतसर की सबसे खास और प्रसिद्ध जगहों में से एक है गुरुद्वारा हरमिंदर साहिब। जो गोल्डन टेम्पन के  नाम से भी जाना जाता है।श्री हरमंदिर साहिब के नाम का अर्थ “भगवान का मंदिर” है //  यह गुरुद्वारा अपनी सुंदरता और धार्मिक एकता के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यह धार्मिक स्थल न की सिर्फ बेहद खूबसूरत है, बल्कि इतिहास की नज़र से भी बहुत खास है। आज  के इस वीडियो में हम आपको गोल्डन टेम्पल से जुड़ी
  कुछ ऐसी बातें बताएँगे जिन्हे जान ने के बाद आप हैरान REH जाएंगे


1. गोल्डन टेम्पल के निर्माण के लिए जमीन मुस्लिम शासक अकबर ने दान की थी।

2. इस टेम्पल की नींव साईं मियां मीर नाम के एक मुस्लिम संत ने रखी थी। सूफी संत साईं मिया मीर का सिख धर्म के प्रति शुरू से ही झुकाव था। वे लाहौर के रहने वाले थे और सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी के दोस्त थे।
जब हरमंदिर साहिब के निर्माण पर विचार किया गया, तो फैसला हुआ था कि इस मंदिर में सभी धर्मों के लोग आ सकेंगे। इसके बाद सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव जी ने लाहौर के सूफी संत साईं मियां मीर से दिसंबर 1588 में गुरुद्वारे की नींव रखवाई थी।  सिखों के चौथे गुरु रामदासजी ने तालाब का निर्माण शुरू किया था।

स्वर्ण मंदिर को कई बार नुकसान पहुंचाया गया था, लेकिन भक्ति और आस्था के इस केंद्र का फिर से निर्माण कराया गया। ऐसा माना जाता है कि 19वीं शताब्दी में अफगान हमलावरों ने इस मंदिर को पूरी तरह नष्ट कर दिया था। तब महाराजा रणजीत सिंह ने इसके पुनर निर्माण  के साथ इसकी गुंबद पर सोने की परत चढ़वाई थी। मंदिर को कब-कब नष्ट किया गया और कब-कब बनाया गया, यह वहां लगे शिलालेखों से पता चलता है।

. आप जानकार हैरान होंगे की प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सरकार ने जीत के लिए यहां पर अखंड पाठ करवाया था।

5. अहमद शाह अब्दाली के सेनापति जहां खान ने इस मंदिर पर हमला किया था, जिसके जवाब में सिखों की  सेना ने उसकी पूरी सेना को ही खत्म कर दिया था।

6. इस मंदिर में सभी धर्म के लोग आते हैं। मंदिर में चार दरवाज़े चारों धर्म की एकता के रूप में बनाए गए थे।

7. यहां दुनिया का सबसे बड़ा लंगर लगाया जाता है। यहां लगभग 70000 लोग रोज़ खाना खाते हैं।   लेकि त्योहारों के दिनों में ये संख्या 2 LAC को भी पार कर जाती है .
इस मंदिर में 24 घंटे हलवे की व्यवस्था रहती है। अनुमान के मुताबिक़, रोज़ यहां दो लाख रोटियां बनती हैं।

8. कहा जाता है कि मुग़ल बादशाह अकबर ने भी गुरु के लंगर में आम लोगों के साथ बैठकर प्रसाद खाया था।


10. इस मंदिर में 35 प्रतिशत पर्यटक सिख धर्म के अलावा अन्य धर्मों के होते हैं।

11. इस मंदिर में साधारण से लेकर अरबपति तक अपनी सेवा देते हैं। आप देख कर चौंक जाएंगे की यहां जूते पोलिश करने से बर्तन साफ़ करने वाले लोग अरबपति होते है जो यहां सेवा देने आये होते है  //

12. माना जाता है कि सरोवर के बीच से निकलने वाला रास्ता ये दर्शाता है कि मौत के बाद भी एक यात्रा होती है।

14.  स्वर्ण मंदिर पहले पत्थर और ईंटों से बना था। बाद में इसमें सफ़ेद मार्बल यूज़ किया गया।

Share this

हिंदी उपन्यासकार ,कहानीकार ,दार्शनिक ,प्रकाशित पुस्तकें " धारणावाद ;अमूर्त दर्शन, मुहाना सीरीज , घोस्ट हंटर , दायरा ,कहानी की दुनिया ,सैर सपाटा ,आबरू ,लम्पट ,किड्स बूस्टर ,कलर मी, नोट बुक "इत्यादि। Online, e-book, paper back ,amazon, flip kart ,notion press. Podcast Audio Book; Shool bhadra vs Andh karni

0 Comment to "video script for golden temple"

एक टिप्पणी भेजें

Useful, valuable comments are welcome!!!