ये नया मध्य प्रदेश है,
ये हमारा प्यारा मध्य प्रदेश है...
कृषि का गौरव ,देश की धड़कन,
देश का मान बढ़ाता, आगे बढ़ता,
ये नया मध्य प्रदेश है…ये नया मध्य प्रदेश है…
अब हम नहीं है किसी से पीछे,
विकाश के पथ पे आगे बढ़ते जाये,
नित नए कीर्तिमान बनाते जाये,
बुंलदियो की सीढी चढ़ते जाये,
चढ़ते जाये… चढ़ते जाये…
वन,खनिज सम्पदा और हरियाली,
सुख -शांति,धन-धान्य से संम्पन्न,ये नया मध्य प्रदेश है ...ये हमारा प्यारा मध्य प्रदेश है...
कलरव करती,कल-कल करती,
खेत-खलिहान सिंचित करती,
नहरों को है जल से भरती,
नर्मदा,सोन,ताप्ती नदियाँ बहती,
नदियाँ बहती...नदियाँ बहती...
जलबिन नहीं कोई रिक्त शेष ,
ये नया मध्य प्रदेश है...ये हमारा प्यारा मध्य प्रदेश है...
विकाश की गाथा लिखती,
तुअर ,उड़द ,चना, सोयाबीन,
गेहूं और जौ की बाली,
घर -घर पहुंची बिजली,
गॉँव-गॉँव सड़क बनी,
रोजगार के बढ़ते अवसर,
युवाओ में उम्मीद जगी,
बच्चे ,बूढ़े और जवान,
खेतिहर,मजदूर और किसान,
सब के चेहरों पे मुस्कान,
एक स्वर होके सब कहते,
ये नया मध्य प्रदेश है...ये हमारा प्यारा मध्य प्रदेश है...
कृषि का गौरव ,देश की धड़कन,
देश का मान बढ़ाता, आगे बढ़ता,
ये नया मध्य प्रदेश है..ये नया मध्य प्रदेश है…"
Author
Dharmendra Mishra

0 Comment to "ये नया मध्य प्रदेश है!!!"
एक टिप्पणी भेजें
Useful, valuable comments are welcome!!!