राम
राम कौन हैं ?
राम अलोकिक सत्ता से हैं तो ,
पार्थिव भौतिकता से भी हैं ,
राम बोध से हैं तो ,
भाव में भी हैं ,
राम चरित्र हैं तो ,
चिंतन का आधार भी हैं,
राम जीवन तत्व हैं तो ,
उस का सत्व भी हैं,
राम करुणा,प्रेम और दया हैं तो ,
सौर्य,विरता,आदर्श का विधान भी हैं,
राम धर्म हैं तो ,
उसका संविधान भी हैं ,
राम राजा हैं तो,
जन गण,जन मन भी हैं ,
राम सुख में हैं तो ,
दुःख में भी हैं ,
राम मित्र के हैं तो ,
राम शत्रु के भी हैं,
राम सबसे हैं सब में हैं,
जो मानता है उसमें भी हैं ,
जो नहीं मानता उसमें भी हैं।
जहाँ न्याय है वहीं राम हैं,
जहाँ अन्याय वहीं रावण है,
रावण में भी राम हैं,
अधर्म से ही धर्म का मान है ,
गौरव और स्वाभिमान है,
राम प्राण हैं और प्राणम्य हैं,
राम हमारी पहचान हैं।।

0 Comment to "राम कौन हैं ?"
एक टिप्पणी भेजें
Useful, valuable comments are welcome!!!