मंगलवार, 29 मई 2018

अँधेरे में चलना कोई गुनाह नहीं

!!!प्रायोगिक रचना है कविता गजल दोनों के भाव समावेशित है !!!



अँधेरे में चलना कोई गुनाह नहीं!


दिन के उजाले में भी जहाँ लोग अँधेरा तलाशते है,
मुश्किल सफर है मालूम है ,गिर के सम्भलने का,
हुनर मुझे आता है...
ठोकरे खाके ही सम्भला हूँ,
अँधेरे में चलना मुझे आता है .
अँधेरे से अब मुझे डर लगता नहीं !
अँधेरे में चलना कोई गुनाह नहीं!
मुसाफिर हूँ, मुश्किल डगर का ,
बेख़ौफ़ होके चल रहा हूँ,
दिन हो या रात बस चल रहा हूँ  .
हौसला हो तो तुम भी चलो मेरे साथ,
मै तो अँधेरे में भी चलता हूँ ,
सुबह होने का इंतजार करता नहीं !
अँधेरे में चलना कोई गुनाह नहीं!
परवाह हो तुम्हे गर ज़माने की,
तो भीड़ में हो जाओ.
पर्दानशी आँखों में जहाँ मुड़े राह ,
वही तुम भी मुड़ जाओ,
मै तो अकेला ही चल रहा हूँ ...
भीड़ की ओट में छिपना मेरी फितरत नहीं !
अँधेरे में चलना कोई गुनाह नहीं!
बदनसीब कहता ये जमाना,
जो अँधेरे में है चलता...
दौर देखे कई,लोग आते रहे जाते रहे,
किसी नसीब वाले का भी मुस्तकिल ,
जहान मैंने कभी देखा नहीं !
अँधेरे में चलना कोई गुनाह नहीं!

प्रकाशित रचना है ...
Esi Tarh ki aur Kavitaye padhne ke liye ...MeriSuchham Anubhooti ,Online Download kar padh sakte hai .

Share this

हिंदी उपन्यासकार ,कहानीकार ,दार्शनिक ,प्रकाशित पुस्तकें " धारणावाद ;अमूर्त दर्शन, मुहाना सीरीज , घोस्ट हंटर , दायरा ,कहानी की दुनिया ,सैर सपाटा ,आबरू ,लम्पट ,किड्स बूस्टर ,कलर मी, नोट बुक "इत्यादि। Online, e-book, paper back ,amazon, flip kart ,notion press. Podcast Audio Book; Shool bhadra vs Andh karni

0 Comment to "अँधेरे में चलना कोई गुनाह नहीं"

एक टिप्पणी भेजें

Useful, valuable comments are welcome!!!