"सनातन धर्म का वैज्ञानिक आधार: धार्मिक ग्रंथों से प्रेरित खोज"
सनातन धर्म विश्व का प्राचीनतम धर्म है, जिसे इस सृष्टि के आरम्भ काल से ही माना जाता है, जिस में विज्ञान और धार्मिक तत्वों के बीच गहरा संबंध हम देख सकते है। हिन्दू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में छिपी अनगिनत खोजें और विचार हैं, जो आधुनिक विज्ञान को प्रेरित करती हैं , आइंस्टीन जैसे महानतम वैज्ञानिकों से लेकर वैज्ञानिक खोज में प्रवृत दुनिया भर के वैज्ञानिक सनातन वैदिक ग्रंथों कि शक्ति को जाना और समझा, इसलिए ऐसा कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा;
"सनातन धर्म ब्रह्माण्ड का गर्भ ग्रह है ।"
कोई ऐसा तर्क नहीं, और कोई ऐसा धर्म जो सनातन से प्रेरित न हो ।ईश्वर को अवधारणा मानना,कहीं न कहीं ईश्वर से उसके ईश्वर होने का प्रमाण माँग रहे होते है,ईश्वर को नही चमत्कार को पूजते हैं ।
वहीं अंत:करण मे प्राण प्रतिष्ठा करने पर हम सत्य के उतने ही नजदीक पहुंचते जाते हैं ।
विभिन्न धार्मिक परम्परा का निर्वाहन करते हुए भी यदि मनुष्य एक दूसरे से जुड़ पाते हैं इसका सबसे बड़ा कारण सभी धर्मों का बेसिक फंडामेन्टल एक सा होना । जीवन और उसके रास्ते अलग हो सकते हैं,मान्यतायें अलग हो सकती हैं । मंजिल एक ही है ;
"अच्छाई की बुराई पर जीत ।धर्म की अधर्म पे जीत ।"
जो बुराई की अच्छाई पे जीत ली कमना करते है वे ही लोग सनातन धर्म से विलग हैं ।
मानव जीवन की इस विकास यात्रा में धर्म की बहुत बड़ी भूमिका है जो लोग अत्याधुनिक होने की बात करते हैं धर्म को नकारते हैं ।लेकिन अप्रत्यक्ष रुप से उनके अंदर भी जो बची कुची नेक नियती है वह धर्म ही है ।
निरंतर अपने कर्म की ओर प्रवर्त रहना धर्म ही है ।दूसरों के प्रति हमारे हृदय में जो करूणा,दया है,धर्म ही है ।
संसार के महानतम खोजों से लेकर, समाज के एकत्रीकरण का भाव भी सनातन धर्म की विचार धारा का ही अनुशीलन है।
कई खोजों और सिद्धांतों ने विज्ञान जगत को न केवल चिंतनशील और अद्भुत नतीजों तक पहुँचाया है, बल्कि धर्म के आधारभूत सिद्धांतों को भी स्पष्ट और व्यावहारिक रूप में प्रकट किया है। और उसकी आधारशिला रखती हैं। यहाँ हम उन वैज्ञानिक खोजों की सनातन धर्म की अवधारणा से संबद्धता के सन्दर्भ से संछिप्त रूप से जानने का प्रयास करते है ;
प्राण-वायु का विज्ञान:
हिन्दू धर्म में उल्लिखित "प्राण" या "जीवन शक्ति" का वैज्ञानिक अर्थ है। प्राण का अध्ययन और विश्लेषण आधुनिक जीवविज्ञान और प्राणवायु विज्ञान के क्षेत्र में की जा रही है। धार्मिक ग्रंथों में प्राण के विभिन्न रूपों का वर्णन, उनकी गति, और उनके प्रभाव के संबंध में ज्ञान मिलता है, जिससे वैज्ञानिक अध्ययन को नई दिशा मिलती है।
ब्रह्माण्ड का विस्तार:
हिन्दू धर्म में विश्व की अनंतता और रचनात्मकता की धारणा ईश्वर की इच्छा शक्ति से है जो निरंतर बढ़ता ही रहता है ,फिर उसी में विलीन भी हो जाता है ,वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी बिग बैंग थ्योरी के माध्यम से बताया गया ,सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड सर्वप्रथम एक केंद्र में ही सिमटा था जिसमें विस्फोट के पश्चात इसका निरंतर विस्तार होता जा रहा है।
आत्म-अध्ययन और ध्यान:
सनातन धर्म में आत्मा को परमात्मा का अंश कहा गया है जीव शरीर में दिव्य और अलोकिक शक्ति है , जिसके माध्यम से ईश्वर के साथ सम्बद्धता है , आधुनिक न्यूरोसाइंस और प्रातिभिकता की शोध इसे समझने और उसके गहरे रहस्यों को खोजने में सहायक हैं।कई तरह के अल्फा ,बीटा, गामा जैसे लेवल ऑफ़ फील्ड एनर्जी के माध्यम से समझा जाता है।
योग और चिकित्सा :
जिसमें शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक लाभ होता है । बहुत से ऐसे रोग जो असाध्या है ,
जिनका चिकित्सीय इलाज संभव नहीं वे भी योग के आसान प्राणायाम ,यम नियम द्वारा चमत्कारिक प्रभाव मानव शरीर में देखने को मिलते हैं ।
समय के साथ मानव शरीर का छय होना यह एक तरह से अनिवार्य क्रिया है जो होना ही है ,किन्तु योग द्वारा शरीर में लम्बें समय तक प्रखरता और निखार बनी रहती है।
इसके आलावा वैदिक विधि से उपचार ,जड़ीबूटी का आधुनिक चिकत्सा में भी बहुत महत्व है।
अद्वैत वेदांत और भौतिक विज्ञान दोनों ही विभिन्न दृष्टिकोण से दुनिया को समझने की कोशिश करते हैं, और इन दोनों के बीच कई संबंध हो सकते हैं:
ब्रह्म और ब्रह्मांड के संबंध:
अद्वैत वेदांत में, ब्रह्म को सब कुछ का सत्य माना जाता है, जो कि एकमेव अद्वितीय है। ब्रह्मांड को भी ब्रह्म का विस्तार माना जाता है।
भौतिक विज्ञान में भी, ब्रह्मांड की गहराईयों को विश्लेषित किया जाता है, जैसे ग्रह, तारामंडल, तथा उनके गतिशीलता और व्यवहारिकता।
जीव-ब्रह्म संबंध:
अद्वैत वेदांत में, जीवात्मा को ब्रह्म का अभिन्न अंश माना जाता है, जिससे जीवात्मा का स्वरूप सच्चिदानंद "सत्य, चित्त, आनंद" होता है।
भौतिक विज्ञान में, जीवों के स्वरूप, उनकी उत्पत्ति, और उनके कार्यों को समझने की कोशिश की जाती है, जैसे जीवों की संरचना, उनकी ऊर्जा प्रवाह, और उनका व्यवहार।
माया का स्वरूप:
अद्वैत वेदांत में, माया को वास्तविकता के विषय में एक पर्याय के रूप में माना जाता है, जो अस्तित्व की अस्थिरता और अनित्यता का कारण है।
भौतिक विज्ञान में, आधुनिक भौतिक नियमों के अनुसार, यह सत्यता और असत्यता के अन्तर को समझने में मदद करती है, जैसे अपार्टिकल-वेव ड्यूअलिटी और अस्तित्व की अदृश्यता।
विवेक और बुद्धि:
अद्वैत वेदांत में, ब्रह्म को पहचानने और असली सत्य को समझने के लिए विवेक और बुद्धि की आवश्यकता होती है।
भौतिक विज्ञान में भी, विवेक और बुद्धि के बिना सत्य को समझना मुश्किल होता है, और वैज्ञानिक अनुसंधान में भूमिका खेलते हैं।
इस प्रकार, सनातन ग्रन्थ और विज्ञान दोनों ही जगत को समझने के लिए अलग-अलग दृष्टिकोण और प्राकृतिक अनुसंधान का उपयोग करते हैं, लेकिन ये दोनों ही अन्ततः सत्य की खोज के लिए प्रेरित करते हैं।
English verse-
"The Scientific Foundation of Sanatan Dharma: Discoveries Inspired by Religious Philosophy"
Sanatan Dharma, the world's most ancient religion, is believed to have existed since the beginning of creation. Within it, we find a profound connection between science and religious elements. The major scriptures of Hinduism contain countless discoveries and ideas that have inspired modern science.
"Sanatan Dharma is the womb of the universe."
There is no argument, and no religion that is not inspired by Sanatan Dharma. Those who conceptualize God are, in some way, seeking proof of God's existence; they worship miracles, not God. On the other hand, when we establish life within ourselves, we come closer to the truth.
The biggest reason why people of different religious traditions can connect with each other is that the basic fundamentals of all religions are the same. The paths to life may differ, beliefs may vary, but the destination is the same:
"The victory of good over evil, the victory of dharma over adharma."
Those who desire the victory of evil over good are the ones who are detached from Sanatan Dharma.
Religion plays a very important role in the evolutionary journey of human life.
To constantly strive towards one's actions is religion. The compassion and mercy we have for others is religion.
From the greatest discoveries of the world to the sense of unity in society, everything is a practice of the philosophy of Sanatan Dharma. Many discoveries and theories have not only led the scientific world to thoughtful and amazing results but have also revealed the fundamental principles of religion in a clear and practical manner.
Here, we briefly attempt to understand the connection of these scientific discoveries with the concept of Sanatan Dharma:
The Science of Prana (Life Force):
The "Prana" or "life force" mentioned in Hinduism has a scientific meaning. The study and analysis of Prana are being carried out in the fields of modern biology and respiratory science. Religious texts provide knowledge about the various forms of Prana, their movement, and their effects, giving new direction to scientific research.
Expansion of the Universe:
In Hinduism, the concept of the infinity and creativity of the universe is attributed to the will of God, which is constantly growing and then merging back into itself. Scientifically, through the Big Bang theory, it is explained that the entire universe was initially confined to a single center, which, after an explosion, has been continuously expanding.
Self-study and Meditation:
In Sanatan Dharma, the soul is said to be a part of the Supreme Soul, a divine and transcendental power within the living being, through which there is a connection with God.
Yoga and Healing:
Which provides physical, mental, and spiritual benefits. Many diseases that are incurable, which cannot be treated medically, also show miraculous effects on the human body through simple yoga asanas, pranayama, and yamas and niyamas.
With the passage of time, the decay of the human body is a necessary process that is bound to happen, but through yoga, vitality and refinement remain in the body for a long time.
Apart from this, Ayurvedic treatment, the use of herbs, is also of great importance in modern medicine.
Advaita Vedanta and physics both try to understand the world from different perspectives, and there can be many connections between the two:
Relationship between Brahman and the Universe:
In Advaita Vedanta, Brahman is considered the ultimate truth of everything, which is one and only.
Jiva-Brahman Relationship:
In Advaita Vedanta, the individual soul is considered an integral part of Brahman, making the nature of the individual soul Sat-Chit-Anand (truth, consciousness, bliss).
In physics, an attempt is made to understand the nature of living beings, their origin, and their functions, such as the structure of living beings, their energy flow, and their behavior.
The nature of Maya: In Advaita Vedanta, Maya is considered a metaphor for reality, which is the cause of the instability and impermanence of existence. In physics, according to modern physical laws, it helps to understand the difference between truth and falsehood, such as particle-wave duality and the invisibility of existence.
Discrimination and Intelligence:
In Advaita Vedanta, discrimination and intelligence are required to recognize Brahman and understand the true reality.
Thus, both Sanatan scriptures and science use different perspectives and natural research to understand the world, but both ultimately motivate the search for truth.
-Dharmendra Mishra
0 Comment to "sanatan dharm aur vaigyanik khoj ka sambandh"
एक टिप्पणी भेजें
Useful, valuable comments are welcome!!!