Much Awaited Muhana-2 Series Video Promo..
मुहाना सिरीज भाग २। रोमन साम्राज्य। हिंदी उपन्यास। इंसान अच्छा भी है बुरा भी है, जब बुराई उस पे हावी हो जाती है, वो बद से बदतर हो जाता है। उसे जानवर भी नहीं कह सकते विज्ञान की मदत से ऐसी ताकत हासिल कर चूका है, जिसकी मदत से वो इंसानियत से भी ऊपर उठना चाहता है, स्वयं के ही अस्तित्व को चुनौती देना चाहता है, भगवान होने की घोषणा करता है । रोमन इंसान ही था या किसी तरह का वैज्ञानिक प्रयोग था। रोमन के सर पे ताकत का नशा सवार था, सब कुछ अपने बस में करना चाहता था।अपनी काबिलियत के बल पे उसने वह सब कुछ हासिल किया जो वह चाहता था लेकिन होता वही है जिसका आरम्भ है उसका अंत भी है। शिकारी खुद अपने ही बिछाए जाल में फस कर शिकार हो गया। रोमन का साम्राज्य देखते ही देखते उसकी आँखों के सामने जाता रहा, वो चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहा था । समय गुजर जाने के बाद उसे वापिस नहीं लौटाया जा सकता। अपनी गलतियों का सुधार तो करना चाहता था लेकिन अब मुमकिन नहीं था।
वह जिंदगी और मौत के सफर में बहुत आगे निकल चुका था। रोमन ने चीन पे भरोसा कर बहुत बड़ी गलती की जिसकी सजा जान की कीमत पर थी । लेकिन जाते -जाते उसने विज्ञान की दुनिया के लिए कुछ ऐसा उपहार दिया जो वरदान भी और अभिशाप भी था।
वरदान इसलिए की दुनिया को और बेहतर बनाया जा सके, अभिशाप इसलिए की जहाँ इंसानियत ही नहीं, इंसान की जान की कोई कीमत नहीं थी। रोमन ने क्लोन को अपना उत्तराधिकारी बनाया जिसने दुनिया में जलजला उठा दिया, महाविनाशक साम्राज्य की स्थापना की ओर बढ़ चला।
जिसने इंसानों को ख़त्म करने के लिए विनाशकारी केमिकल वेपन तैयार किए जो हवा को सोख ले, पानी को सूखा दे, रबड़ इन्सेक्ट, रेडिएंट मैंन जैसे जीवों की उत्त्पति की जो बिना हवा-पानी के भी जिन्दा रह सकें, वे जहाँ अपने कदम रखते तबाही ही तबाही और वो स्वयं में भी महा विनाशकारी हथियार से कम नहीं था, जिसका सामना करना दुनिया केलिए बहुत बड़ी चुनौती थी। इस विस्तारवादी साम्राज्य में हर मोहरा अपनी बारी के इंतजार में था।
आपको उन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे जो पहले भाग में जाहिर नहीं था जैसे जियान यंग, ग्रेट ऑन,टिम जेन, जिदान चेन,आखिर कौन हैं , इन्हें इतनी ताकत कहाँ से मिली, इनका आपस में क्या सम्बन्ध है ? ओपी वारंगल, डीकेड़ी, डॉक्टर वीके प्रसाद और जिनी की इसमें क्या भूमिका है ?
आखिर कौन रोंकेगा इस महाविनाश को या रोंक पाना असंभव है ? मौत के इस मुहाने से क्या इंसानियत निकल पायेगी ?
चलिए दृष्ट भाव से इस अद्भुत, रोमांचकारी सफर में दाखिल होते हैं।
ऑनलाइन पेपर बैक माध्यम से उपलब्ध है। नोशन प्रेस। अमेज़न।
0 Comment to "Science fiction Book promo"
एक टिप्पणी भेजें
Useful, valuable comments are welcome!!!