एक बड़ा ही दिलचस्प वाकया कहें या किस्सा साझा करता हूँ ;
एक दिन एक टीम -टाम वाली मोबाइल की दुकान पे फ़ोन लेने गया ,डिस्प्ले में लगे एक सुन्दर फ़ोन पर मेरी नजर पड़ी ,मेरे इशारा करने भर की देर थी कि दुकानदार ने वो फ़ोन मेरे हाँथ में रख दिया।
मैंने दुकानदार से कहा " भइया ,कितने साल चलेगा ?"
दुकानदार " 5 साल कम से कम चलेगा। "
फिर मैंने कहा " क्या गारंटी देते हो ?"
दुकानदार " मोदी की गारंटी है। "
मैंने उस फ़ोन को पलट कर पीछे देखा ,उसमें MI लिखा था ,मैंने कहा " भइया ,ये तो चाइना मॉडल है। "
दुकानदार ,उस फ़ोन की सारी खूबी गिनाने लगा ,मैंने कहा "बस भी करो ,नहीं लेना। "
दुकानदार " कैसी बात करते हो , मार्किट में यही चल रहा है ,लोग बाग़ बिना सवाल -जवाब किये आंख बंद कर इस फ़ोन को ले जाते हैं। "
मैंने कहा " बहुत अच्छी बात है ,एक काम और करो ...मोदी की गारंटी का एक पट्टा लो और अपने माथे पे चिपका लो और खुद भी डिस्प्ले में लग जाओ , अंधभक्त बिना सवाल -जवाब किये महंगे दामों पे खरीदेंगे। "
फिर मैंने उसकी दुकान से फ़ोन ही नहीं लिया , सड़क से निकला तो जगह -जगह पे मोदी विज्ञापन देखते हुए मोदी की गारंटी पे विचार करने लगा। ये कैसा समय है ,कैसा दौर है ?
एक तरफ मोदी 100 करोड़ से ज्यादा देश की आबादी से कहते हैं ; भाइयो और बहनो आप को 5 किलो रासन मिल रहा है की नहीं ? भीड़ कहती है ; हाँ ,मिल रहा है।
फिर मोदी कहते हैं ; ये मोदी की गारंटी है ,आगे भी मिलता रहेगा।
खुद तो देश के साधन -संसाधन पर अपने चन्द उद्द्योगपति मित्रों के साथ मौज -मस्ती ऐयासी करेंगे , चाटुकार मीडिया की जेबें भरेंगे ,दूसरी तरफ देश की गरीब जनता से अपेक्षा यही रखते हैं ,5 किलो रासन के लिए वोट दें, और लोग देते भी हैं।
लोगों को मुर्ख नहीं बनाया जा रहा ,लोग पहले से ही मुर्ख बने बैठे हैं , बस उसे हवा देना। सरकार द्वारा उसी झूँठ को बल दिया जा रहा , शोषण को पोषण आहार की तरह परोसा जा रहा है।
अपने फायदे के लिए तो हर कोई बैठा है ,लेकिन अपने फायदे के लिए किसी को खड्डे में नहीं धकेलना चाहिए , मुमकिन है आप छल -कपट बेईमानी से आगे बढ़ जाएँ ,मान -प्रतिष्ठा भी पाले किन्तु एक इंसान के रूप में आप स्वयं को ही खोदेंगे। फिर आप वस्तु का नहीं ,वस्तु ही आप का भोग करने लगेगी।
सतकर्मों के प्रति आपकी वृत्ति कम होने लगेगी , भोग विलाश की अभिलाषा में वृद्धि होने लगेगी , फिर दुष्कर्म दुराचार ,पाखंड की ओर इंसान स्वयं ही बढ़ने लगता है।
0 Comment to " modi ki guarantee a true story"
एक टिप्पणी भेजें
Useful, valuable comments are welcome!!!